Homeराज्यउत्तराखण्डटिहरी में हुए हादसे में डोईवाला के तीन व्यक्तियों की मौत, इलाके...

टिहरी में हुए हादसे में डोईवाला के तीन व्यक्तियों की मौत, इलाके में पसरा मातम

बीते रोज जनपद टिहरी के तोता घाटी के पास दुर्घटनाग्रस्त वाहन में डोईवाला के तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही डोईवाला क्षेत्र में गम का माहौल पसर गया।

टिहरी में हुए हादसे में तीन की मौत

27 अक्टूबर को टिहरी जिले में तोता घाटी के पास एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही SDRF की टीम तत्काल मौके पर रवाना हुई। मौके पर पहुंच कर टीम ने देखा कि वाहन 250 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ है टीम द्वारा अत्यंत विषम परिस्थितियों में रेस्क्यू अभियान चलाया और वाहन में सवार तीन शवों को खाई से निकाल कर स्थानीय पुलिस को सुपुर्द किया।

डोईवाला के रहने वाले थे तीनों 

तीनों मृतकों डोईवाला के रहने वाले हैं। हादसे में 25 वर्षीय मोहन सिंह पुत्र तारा सिंह निवासी फतेहपुर टांडा डोईवाला, 25 वर्षीय प्रवीण राठौर पुत्र दिनेश कुमार निवासी डोईवाला व 24 वर्षीय ताराचंद्र पुत्र सुरेश चंद्र निवासी ग्राम फतेहपुर टांडा डोईवाला की मौत हो गई। दुखद घटना की ख़बर से डोईवाला का माहौल गमगीन हो गया। तीनों मृतकों के शव आज डोईवाला पहुंचे। जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular