Homeबड़ी खबरयहां झड़ियों में युवती का जला हुआ शव मिलने से सनसनी, जांच...

यहां झड़ियों में युवती का जला हुआ शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

haridwar

गजीवाली गांव हाईवे के पास झाड़ियां में युवती का जला शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है।

झड़ियों में युवती का जला हुआ शव मिलने से सनसनी

हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गजीवाली गांव हाईवे के पास झाड़ियां में एक युवती का जला हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक युवती की उम्र लगभग 25 साल बताई जा रही है। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और शव को कब्जे में लेकर जाचं शुरू कर दी है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस 

पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले की गहनता से पड़ताल के लिए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया है। शव की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त करने की कोशिश में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular