Homeराज्यउत्तराखण्डकपाट बंद होने से पहले यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, केदारनाथ में हर...

कपाट बंद होने से पहले यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, केदारनाथ में हर दिन 12 हजार यात्री कर रहे दर्शन

कपाट बंद होने से पहले चारधाम यात्रा ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है। केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंच रहे हैं। हर दिन 12 हजार से ज्यादा यात्री बाबा केदार के दर्शन कर रहे हैं। खास बात ये है कि अब यात्री जत्थे के साथ दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

कपाट बंद होने से पहले यात्रा ने पकड़ी रफ्तार

केदारनाथ यात्रा की दूसरे चरण की यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है। हर दिन करीब 12 हजार यात्री बाबा केदार के दर्शन कर रहे हैं। इसी के साथ इस साल बाबा केदार के दर्शन करने वाले यात्रियों का आंकड़ा 17 लाख के पार पहुंच गया है। मानसून सीजन के कारण यात्रा की रफ्तार धीमी हो गई थी। बरसात के मौसम में 5 हजार यात्री दर्शनों के लिए पहुंच रहे थे। लेकिन मौसम साफ होने के साथ ही यात्रा ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है।

बारिश और भूस्खलन के कारण यात्रा हुई थी प्रभावित

अगस्त महीने में हुई भारी बारिश और भूस्खलन के कारण यात्रा खासी प्रभावित हुई। गौरीकुंड हाईवे के साथ ही आस्था पथ पर भूस्खलन और भूधंसाव होने के कारण यात्रा को रोकना भी पड़ा था। लोकिन अब मौसम सामान्य हो गया है। बर्फबारी के कारण ठंड में इजाफा होने के बाद भी अब बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं।

चारधाम यात्रा में इस साल बना नया रिकॉर्ड

चारधाम यात्रा में इस बार नया रिकॉर्ड बना है। 12 अक्टूबर तक चारों धामों में 48.04 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। जबकि चारधाम यात्रा अब भी जारी है तो ये आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। 25 नवंबर को धामों के कपाट बंद होने के साथ ही यात्रा भी ग्रीष्मकाल तक के लिए बंद हो जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular