HomeUncategorizedचारधाम यात्रा में बना नया रिकॉर्ड, अब तक 40.30 श्रद्धालुओं ने किए...

चारधाम यात्रा में बना नया रिकॉर्ड, अब तक 40.30 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चारधाम यात्रा अपने अंतिम चरण में है। इस बार चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या ने नया रिकॉर्ड बनाया है। इस साल 12 अक्टूबर तक चारधाम में यात्रा करने वालों का आंकड़ा 48 लाख के पार पहुंच गया है।

चारधाम यात्रा में इस साल बना नया रिकॉर्ड

चारधाम यात्रा में इस बार नया रिकॉर्ड बना है। 12 अक्टूबर तक चारों धामों में 48.04 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। जबकि चारधाम यात्रा अब भी जारी है तो ये आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। 25 नवंबर को धामों के कपाट बंद होने के साथ ही यात्रा भी ग्रीष्मकाल तक के लिए बंद हो जाएगी।

पिछले साल 48.04,216 श्रद्धालुओं ने किए थे दर्शन 

पर्यटन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल चारधाम और हेमकुंड साहिब में कुल 48.04,216 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे। लेकिन इस बार ये आंकड़ा अक्टूबर के महीने में ही पार होने से नया रिकॉर्ड बन गया है। हालांकि साल 2023 में चारधाम में दर्शन करने वाले भक्तों का आकंड़ा 56 लाख से अधिक था।

आपदा का पड़ा चारधाम यात्रा पर असर

चारधाम यात्रा पर इस साल आपदा का खासा प्रभाव देखने को मिला। आपदा के कारण कई दिनों तक चारधाम यात्रा बंद रही। जिस कारण भी दर्शनार्थियों की संख्या में कमी देखने को मिली। गंगोत्री नेशनल हाईवे क्षतिग्रस्त होने के कारण 34 दिन गंगोत्री धाम की यात्रा बंद रही। धराली आपदा के एक महीने बाद गंगोत्री नेशनल हाईवे यातायात के लिए बहाल होनेके बाद गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा सुचारू हो पाई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular