
करवा चौथ 2025: देशभर में आज करवा चौथ 2025 धूमधाम से मनाया जा रहा है। सभी विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना के लिए निर्जल व्रत रख रही हैं। व्रत का पारण चंद्रमा के दर्शन के बाद ही किया जाएगा।
ज्योतिषाचार्य डॉ. उमाशंकर मिश्र के अनुसार, इस साल कार्तिक मास की चतुर्थी तिथि 9 अक्टूबर 2025 को रात 10:54 पर शुरू हुई और 10 अक्टूबर को शाम 7:38 तक रहेगी। करवा चौथ का व्रत हर साल कार्तिक मास की चतुर्थी को मनाया जाता है।
चांद निकलने के समय पर एक नजर
शहर | चांद निकलने का समय |
दिल्ली | रात 8 बजकर 13 मिनट |
मुंबई | रात 8 बजकर54 मिनट |
नोएडा | रात 8 बजकर 12 मिनट |
कोलकाता | शाम 7 बजकर 46 मिनट |
चेन्नई | शाम 7 बजकर 29 मिनट |
पटना | शाम 7 बजकर 49 मिनट |
लखनऊ | रात 8 बजकर 43 मिनट |
भोपाल | रात 8 बजकर 26 मिनट |
जयपुर | रात 8 बजकर 23 मिनट |
अहमदाबाद | रात 8 बजकर 46 मिनट |
गुरुग्राम | रात 8 बजकर 12 मिनट |
गाजियाबाद | रात 8 बजकर 14 मिनट |
रायपुर | रात 7 बजकर 42 मिनट |
देहरादून | रात 8 बजकर 5 मिनट |
चंडीगढ़ | रात 8 बजकर 9 मिनट |
पूजा विधि:
डॉ. मिश्र के अनुसार, व्रती महिलाएं लाल या पीले वस्त्र धारण करें। सुबह संकल्प लें, घर के मंदिर में चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर देवी-देवता की प्रतिमा और करवा माता की फोटो स्थापित करें। शुद्ध घी का दीपक जलाएं, अक्षत, रोली, जल, फूल और नैवेद्य अर्पित करें। शुभ पहर में करवा की कथा सुनें और चंद्रमा के निकलने पर छलनी से दर्शन कर व्रत खोलें।