Homeराज्यउत्तराखण्डऑपरेशन कालनेमि के चलते पुलिस ने चार ढोंगी बाबाओ को किया गिरफ्तार।

ऑपरेशन कालनेमि के चलते पुलिस ने चार ढोंगी बाबाओ को किया गिरफ्तार।

रुड़की: रुड़की कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ऑपरेशन कालनेमि के चलते कलियर अड्डे के पास से चार ढोंगी बाबाओ को गिरफ्तार कर लिया है।

इन ढोंगी बाबाओ में सहारनपुर निवासी फारूक पुत्र अतीत, लखनऊ निवासी रमेश पुत्र बुद्ध लाल, हरियाणा निवासी महेंद्र पुत्र दुलीचंद और गाजियाबाद निवासी राजू पुत्र छैलू राम शामिल है। यह ढोंगी बाबा शराब के ठेके के आसपास घूम रहे थे। साथ ही तंत्र-मंत्र से लोगों को भ्रमित कर रहे थे। बता दे की उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा जनता की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने वाले ढोंगी बाबाओ के खिलाफ ऑपरेशन कालनेमि चलाने का आदेश दिया गया था। जिसके बाद से पुलिस लगातार ऑपरेशन कालनेमि के चलते ढोंगी बाबाओ को गिरफ्तार कर रही है।

इसी के चलते पुलिस के द्वारा कलियर अड्डे के पास से चार ढोंगी बाबाओ को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह ढोंगी बाबा शराब के ठेके के आसपास घूम रहे थे। साथ ही जनता को तंत्र-मंत्र के जरिए भ्रमित कर रहे थे। जिसके चलते पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के द्वारा चारों ढोंगी बाबाओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

 

 

यह भी पढ़े

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular