देहरादून/लखनऊ: उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने अपने उत्तर प्रदेश दौरे के दौरान लखनऊ स्थित राजभवन में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात केवल औपचारिक नहीं थी, बल्कि दोनों राज्यों के सामाजिक और शैक्षिक विकास को गति देने वाली एक अहम कड़ी के रूप में भी सामने आई।
भेंटवार्ता के दौरान दोनों राज्यपालों के मध्य शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती तथा राज्य विश्वविद्यालयों के बीच सहयोग और समन्वय जैसे विषयों पर सारगर्भित चर्चा हुई। उन्होंने इस बात पर सहमति जताई कि अकादमिक संस्थानों के बीच पारस्परिक सहयोग से दोनों राज्यों को लाभ मिलेगा।
राज्यपाल गुरमीत सिंह की उत्तर प्रदेश यात्रा का दूसरा प्रमुख पड़ाव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट रहा। इस अवसर पर दोनों नेताओं के मध्य शिक्षा, उच्च शिक्षा, अवसंरचना विकास तथा विकास योजनाओं के समन्वय जैसे विषयों पर व्यापक बातचीत हुई।
राज्यपाल ने उत्तराखंड में संचालित “वन यूनिवर्सिटी, वन रिसर्च” कार्यक्रम की जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह पहल राज्य के विश्वविद्यालयों में शोध एवं नवाचार को प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। उन्होंने बताया कि इससे युवाओं में अनुसंधान के प्रति रुचि बढ़ी है और अकादमिक संस्थानों के बीच समन्वय सशक्त हुआ है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड की पावन भूमि का आत्मीय स्मरण करते हुए राज्य के प्रति अपने विशेष जुड़ाव को भी अभिव्यक्त किया। उन्होंने उत्तराखंड के विकास प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि दोनों राज्यों के बीच समन्वय और सहयोग, उत्तर भारत की प्रगति को नई दिशा देगा।




Hey! This is my first visit to your blog! We are a collection of volunteers and starting a new initiative in a community in the same niche.
Your blog provided us valuable information to work on. You have done a outstanding
job! xnxx