Homeराज्यउत्तराखण्डआपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान , मीसा...

आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान , मीसा बंदी मधुकांत प्रेमी को मरणोपरांत सम्मान

देहरादून: आपातकाल लागू होने के 50 वर्ष पूरे होने पर ‘संविधान हत्या दिवस 2025’ के अवसर पर देहरादून के मुख्य सेवक सदन में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके परिजनों का स्वागत और अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में हरिद्वार की श्रीमती विद्यावती, जिन्हें स्वर्गीय श्री मधुकांत प्रेमी (लोकतंत्र सेनानी और वरिष्ठ पत्रकार) की पत्नी होने के नाते आमंत्रित किया गया था, को भी सम्मानित किया गया।

मधुकांत प्रेमी जी आपातकाल के दौरान मीसा एक्ट के तहत 45 दिनों तक जेल में बंद रहे।
उनके योगदान को याद करते हुए उनके परिवार को यह सम्मान दिया गया। इस दौरान उनके पौत्र अविरल प्रेमी को भी मुख्यमंत्री धामी का विशेष स्नेह प्राप्त हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular