Homeराज्यउत्तराखण्डऑरेंज अलर्ट जारी: अगले 3 घंटे तक भारी मौसम की चेतावनी, प्रशासन...

ऑरेंज अलर्ट जारी: अगले 3 घंटे तक भारी मौसम की चेतावनी, प्रशासन ने सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए…

देहरादून : सादर अवगत कराना है की IMD-Dehradun द्वारा अगले 03 घंटो हेतु ऑरेंज अलर्ट जारी की गयी है।उपरोक्त के संदर्भ में समस्त रेखिया विभागों से अनुरोध है कि निम्नलिखित बिंदुओं पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करें:

1. अपने-अपने विभागीय नियंत्रण कक्ष को सक्रिय रखें तथा सतत मॉनिटरिंग करें।
2. किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु फील्ड स्टाफ को अलर्ट रखें।
3. संभावित प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार चेतावनी प्रसारित करें एवं आमजन को सतर्क करें।
4. विद्युत, जलापूर्ति, सड़क, संचार आदि सेवाओं में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न होने की स्थिति में शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करें।
5. किसी भी घटना की सूचना तत्काल जिला आपदा नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध कराएं।

आप सभी से अनुरोध है कि उक्त चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए समुचित सतर्कता एवं तैयारियों को सुनिश्चित करें।
सादर सूचनार्थ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular