Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून: भाऊवाला में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, प्रेम प्रसंग में...

देहरादून: भाऊवाला में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, प्रेम प्रसंग में रंजिश की आशंका, आरोपी फरार

देहरादून: राजधानी देहरादून के भाऊवाला क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। सेलाकुई निवासी रोहित नेगी, जो प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था, की डीबीआईटी चौक पर गोली मारकर हत्या कर दी गई।

जानकारी के अनुसार, रोहित को सोमवार देर रात करीब ढाई बजे किसी बहाने से वहां अजहर मलिक नामक युवक ने बुलाया था। जब रोहित मौके पर पहुंचा तो उसे गोली मार दी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि एक युवती को लेकर रोहित और अजहर के बीच रंजिश चल रही थी, जो इस वारदात की वजह बनी। पुलिस को शक है कि यह हत्या पूर्व नियोजित थी।

एसपी सिटी प्रमोद शाह ने बताया कि मौके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और अजहर मलिक की तलाश के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। बताया जा रहा है कि अजहर मलिक मूल रूप से मुजफ्फरनगर का रहने वाला है।

घटना के बाद से भाऊवाला क्षेत्र में दहशत फैल गई है। लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी भी देखी जा रही है। फिलहाल पुलिस मृतक की विस्तृत पृष्ठभूमि खंगाल रही है और अन्य संदिग्धों की तलाश भी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular