Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून के निजी अस्पतालों में गोल्डन कार्ड धारकों को मिलेगा पूरी तरह...

देहरादून के निजी अस्पतालों में गोल्डन कार्ड धारकों को मिलेगा पूरी तरह मुफ्त इलाज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर स्वास्थ्य सचिव ने की पुष्टि…..

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार, उत्तराखंड के स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने स्पष्ट किया है कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड धारकों को देहरादून के तीन प्रमुख निजी अस्पतालों जॉलीग्रांट हॉस्पिटल, श्री महंत इन्द्रेश हॉस्पिटल और ग्राफिक एरा हॉस्पिटल में मुफ्त और पूरी तरह से इलाज की सुविधा दी जाएगी।

डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि इन अस्पतालों में गोल्डन कार्ड धारकों को नियमित रूप से सभी आवश्यक चिकित्सीय सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। सरकार का उद्देश्य राज्य के प्रत्येक पात्र नागरिक को समय पर और उचित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है।

स्वास्थ्य सचिव ने आगे बताया कि आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से लाखों गरीब और जरूरतमंद परिवारों को निशुल्क इलाज की सुविधा मिल रही है और राज्य सरकार इस योजना को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली सेवाओं को और भी सुदृढ़ किया जाएगा ताकि हर नागरिक को सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा मिल सके।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “हमारा लक्ष्य हर नागरिक को समय पर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। हमारी सरकार आयुष्मान भारत योजना के तहत निर्धन और जरूरतमंदों को निशुल्क उपचार की सुविधा पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

#CMPushkarSinghDhami #AyushmanBharat #GoldenCardTreatment #DehradunPrivateHospitals #FreeHealthcareServices

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular