Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री धामी शामिल होंगे नीति आयोग की बैठक में, राज्य हित के...

मुख्यमंत्री धामी शामिल होंगे नीति आयोग की बैठक में, राज्य हित के मुद्दों को रखेंगे प्रमुखता से………

उत्तराखंड : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को दिल्ली में होने जा रही नीति आयोग की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे। यह बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित की जा रही है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को ही दिल्ली पहुंच गए थे और उन्होंने उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सचिव नियोजन आर. मीनाक्षी सुंदरम समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में भाग लेंगे। नीति आयोग की इस बैठक में मुख्यमंत्री राज्य के विकास से जुड़े मुद्दे, केंद्र की योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति और राज्य की विशेष जरूरतों को प्रमुखता से उठाएंगे।

सूत्रों के अनुसार, सीएम धामी शनिवार को नीति आयोग की बैठक में शामिल होने के बाद रविवार को भाजपा नीत गठबंधन की राज्य सरकारों के मुख्यमंत्रियों की ‘कान्क्लेव’ में भी हिस्सा लेंगे। इस बैठक में भी राज्य से संबंधित अहम विषयों पर चर्चा की जाएगी।

इस बैठक को लेकर अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री राज्य की अवस्थापना परियोजनाओं, पर्वतीय क्षेत्रों की चुनौतियों, पर्यटन, कनेक्टिविटी, रोजगार, और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular