Homeराज्यउत्तराखण्डरुड़की में छात्रा ने परीक्षा में फेल होने पर की आत्महत्या की...

रुड़की में छात्रा ने परीक्षा में फेल होने पर की आत्महत्या की कोशिश, युवक ने बहादुरी से बचाई जान…..

रुड़की : रुड़की कोतवाली क्षेत्र के सोलानी पार्क के पास मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक 12वीं कक्षा की छात्रा ने बोर्ड परीक्षा में फेल होने के बाद गंगनहर में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद एक युवक ने बहादुरी दिखाते हुए गंगनहर में छलांग लगाकर छात्रा की जान बचा ली।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छात्रा ने अचानक गंगनहर में छलांग लगा दी। उसे डूबता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। तभी एक युवक ने बिना समय गंवाए नहर में कूदकर छात्रा को बाहर निकाला। इस पूरी घटना का एक वीडियो किसी राहगीर ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक छात्रा को गंगनहर से बाहर निकालता हुआ साफ दिखाई दे रहा है।

जानकारी के अनुसार, आज ही CBSE बोर्ड की 12वीं कक्षा के परिणाम जारी हुए हैं। रुड़की निवासी यह छात्रा रिजल्ट में फेल हो गई थी, जिससे वह गहरी निराशा में आ गई और आत्मघाती कदम उठा लिया।

छात्रा को बचाने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। फिलहाल छात्रा की स्थिति ठीक है और उसे समझाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular