Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून देशभक्ति के रंग में रंगा, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली...

देहरादून देशभक्ति के रंग में रंगा, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली गई तिरंगा शौर्य यात्रा…..

Tiranga Shaurya Samman Yatraदेहरादून : देहरादून में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम लोग मौजूद रहे।

यह यात्रा चीड़बाग से शुरू होकर परेड ग्राउंड तक निकाली गई। यात्रा के दौरान लोगों ने तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए। यह आयोजन ‘राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक’ अभियान के अंतर्गत किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत की सैन्य ताकत और राजनीतिक इच्छाशक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जब निर्दोष लोगों की हत्या धर्म पूछकर की गई, तब पूरा देश आक्रोशित था। अब भारत चुप नहीं बैठता, सेना ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर आतंकियों को करारा जवाब दिया है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उत्तराखंड के अधिकांश घरों से कोई न कोई व्यक्ति सेना में है, जिससे राज्य में देशभक्ति की भावना बेहद मजबूत है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि यह यात्रा चार चरणों में राज्यभर में निकाली जाएगी। राजधानी देहरादून के बाद 15 मई को प्रमुख केंद्रों में, 16-17 मई को जिला मुख्यालयों में, और 18 से 23 मई तक विधानसभा क्षेत्रों, ब्लॉकों, तहसीलों और कस्बों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इस अभियान में सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं की भी भागीदारी सुनिश्चित की गई है। तिरंगा शौर्य यात्रा का उद्देश्य ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाना और देश की एकता तथा सेना के सम्मान को जन-जन तक पहुंचाना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular