Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड: लोअर पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न, 61.35% अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा...

उत्तराखंड: लोअर पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न, 61.35% अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा…

देहरादून: उत्तराखंड में लोअर पीसीएस (Lower PCS) प्रारंभिक परीक्षा रविवार को शांतिपूर्वक और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो गई। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने परीक्षा की सभी तैयारियां पहले से ही पूरी कर ली थीं। राज्य के सभी 13 जिलों के 19 शहरों में कुल 238 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई।

यह परीक्षा नायब तहसीलदार, डिप्टी जनरल जैसी विभिन्न श्रेणियों के कुल 113 पदों के लिए आयोजित की गई थी। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, कुल 88,688 अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, जिनमें से 54,410 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। वहीं, 34,278 अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। इस प्रकार परीक्षा में उपस्थिति का प्रतिशत 61.35 रहा।

परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित समय पर संपन्न कराई गई। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि परीक्षा पूर्णतः निष्पक्ष और पारदर्शी माहौल में आयोजित की गई। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रारंभिक परीक्षा के सफल आयोजन के बाद अब आयोग मुख्य परीक्षा की तैयारियों में जुट गया है।

परीक्षा में शामिल हुए कई अभ्यर्थियों ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए पारदर्शिता और सुचारु संचालन पर संतोष व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments