Homeराज्यउत्तराखण्डसीएम धामी का आदेश: प्रदेश में हर मोर्चे पर तैयार रहें अधिकारी...

सीएम धामी का आदेश: प्रदेश में हर मोर्चे पर तैयार रहें अधिकारी और कर्मचारी…

देहरादून: भारत द्वारा आतंकवाद के खिलाफ की जा रही सख्त कार्रवाई के मद्देनज़र उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में आपात तैयारियों को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक कर अधिकारियों को हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने और प्रशासनिक इकाइयों को चौकस रखने के निर्देश भी दिए गए।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी अस्पतालों में जीवन रक्षक दवाइयों, सर्जिकल उपकरणों और आवश्यक चिकित्सा संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा है। साथ ही खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को निर्देशित किया गया है कि राज्य के हर हिस्से में आवश्यक खाद्य सामग्री, राशन और पीने के पानी की आपूर्ति किसी भी स्थिति में बाधित न हो।

राहत और बचाव दलों को अलर्ट मोड में रखा गया है ताकि आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। मुख्यमंत्री ने सूचना विभाग को भी स्पष्ट निर्देश दिए कि अफवाहों से बचने और जनता को सही व सटीक जानकारी समय पर देने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदेश की देवतुल्य जनता की सुरक्षा है। हम हर प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और प्रदेश की शांति, सुरक्षा एवं स्थिरता बनाए रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

#CMDhami #SecurityPreparedness #EmergencyReadiness #UttarakhandAlert #BorderVigilance

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments