Friday, March 27, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डखटीमा और किच्छा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई , मुठभेड़ में...

खटीमा और किच्छा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई , मुठभेड़ में पांच डकैत गिरफ्तार….

उधम सिंह नगर – उधम सिंह नगर जिले के खटीमा और किच्छा क्षेत्रों में पेट्रोल पंप पर तमंचे की नोक पर डकैती डालने वाले गिरोह के पांच बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान एक डकैत सूरज उर्फ माफिया के पैर में गोली लगी है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, 24 और 26 अप्रैल की रात को खटीमा और किच्छा क्षेत्र में दो बाइकों पर सवार सात डकैतों ने दो पेट्रोल पंपों को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये की नकदी लूट ली थी। घटना के बाद से दोनों थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमें सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी थीं।

May be an image of 5 people, ambulance, hospital and text

गुप्त सूचना के आधार पर जब पुलिस ने नानकमत्ता और खटीमा के बीच आरोपियों की घेराबंदी की, तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से एक डकैत घायल हो गया, जबकि अन्य चार को मौके पर ही दबोच लिया गया।

बरामदगी:

  • लूटी गई नकदी: ₹34,000
  • हथियार: दो तमंचे, दो कारतूस
  • वाहन: घटना में प्रयुक्त दो चोरी की बाइक

गिरफ्तार डकैतों की पहचान:

  1. साहिल, निवासी फाजिलपुर, थाना सेक्टर 27, जिला सोनीपत
  2. मोहित, निवासी गड़ी बोर, थाना अरुण स्टेट, जिला रोहतक
  3. राहुल, निवासी सीतावली, थाना मुहाना, जिला सोनीपत
  4. हरेंद्र उर्फ बिट्टू, निवासी फाजिलपुर, थाना सेक्टर 27, सोनीपत
  5. सूरज उर्फ माफिया, घायल आरोपी

वारदात में शामिल दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी उधम सिंह नगर ने मौके का निरीक्षण किया और घायल आरोपी से अस्पताल में पूछताछ भी की। पुलिस ने दावा किया है कि गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में दोनों पेट्रोल पंप डकैती की बात कबूल की है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular