Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून समेत कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने...

देहरादून समेत कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी…

देहरादून : उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। बीते दिन से लगातार बारिश का दौर जारी है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि और झोंकेदार हवाओं का खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने प्रदेशभर में ऑरेंज अलर्ट जारी कर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

देहरादून मौसम विभाग की चेतावनी
देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, ओलावृष्टि और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी और उधम सिंह नगर में मौसम और ज्यादा खराब हो सकता है। इन जिलों में तेज बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि और 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।

नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ में भी गरज-चमक के साथ बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में भी तेज हवाओं और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान लगाया है। राजधानी देहरादून में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular