Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में नई शराब की दुकानों पर रोक : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

उत्तराखंड में नई शराब की दुकानों पर रोक : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए कड़े निर्देश….

देहरादून : उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में शराब की नई दुकानों के खुलने पर फिलहाल रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री को प्रदेश में शराब की नई दुकानों को लेकर लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, जिसके बाद यह बड़ा निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री धामी ने निर्देशित किया है कि नई मदिरा दुकानें खोलने की सभी प्रक्रियाओं पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। इसके साथ ही, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शिक्षण संस्थानों और धार्मिक स्थलों के आसपास किसी भी हाल में शराब की दुकानें नहीं खोली जाएंगी। इससे पहले, सरकार ने नई आबकारी नीति के तहत पहले ही धार्मिक स्थलों के पास शराब की दुकानों पर प्रतिबंध लागू कर दिया था।

सूत्रों के मुताबिक, कई जिलों में शराब की नई दुकानों के खिलाफ लोगों ने जिलाधिकारियों के समक्ष आपत्तियां दर्ज कराई हैं। इन आपत्तियों को गंभीरता से लेते हुए मुख्य सचिव ने नई दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया पर पुनर्विचार करने का आदेश जारी कर दिया है। सभी जिलाधिकारियों को यह निर्देश दिए गए हैं कि वे इस संबंध में तत्काल आवश्यक कार्रवाई करें और सुनिश्चित करें कि जनता की भावनाओं का पूरा सम्मान किया जाए।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular