Homeराज्यउत्तराखण्डनवरात्रि के दौरान कुट्टू के आटे से 90 लोग बीमार , दून...

नवरात्रि के दौरान कुट्टू के आटे से 90 लोग बीमार , दून पुलिस ने की कार्रवाई…..

देहरादून : नवरात्रि पर्व के दौरान कुट्टू के आटे का सेवन करने से कुछ लोग बीमार हो गए हैं। हाल ही में, करीब 90 व्यक्तियों ने कुट्टू के आटे का सेवन किया, जिसके बाद उन्हें बीमारियों का सामना करना पड़ा। इन सभी का इलाज कोरोनेशन और दून चिकित्सालय में चल रहा है।

पुलिस ने तत्काल इस प्रकरण का संज्ञान लिया और जानकारी मिली कि विकासनगर क्षेत्र के लक्ष्मी ट्रेडर्स और शिवपाल चौहान, जिनका शिमला बायपास पटेल नगर क्षेत्र में भी गोदाम है, ने कुट्टू के आटे की आपूर्ति की थी। इसके अलावा अन्य स्थानों जैसे:

  • अग्रवाल ट्रेड स्टोर, दीपनगर
  • लक्ष्मी स्टोर, बंजारा वाला
  • संजय स्टोर, करनपुर
  • शर्मा स्टोर, थाने से आगे रायपुर
  • केदारपुरम MDDA कॉलोनी, अग्रवाल ट्रेडर्स
  • कोहली ट्रेडर्स, दर्शनी गेट

इन दुकानों और गोदामों से कुट्टू का आटा वितरित किया गया था। पुलिस ने तुरंत इन दुकानों और गोदामों से कुट्टू के आटे को जप्त किया और इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

जनहित में अपील:
दून पुलिस ने आमजन से अपील की है कि जिन व्यक्तियों ने विकासनगर, पटेलनगर, कोतवाली के उक्त गोदामों या दुकानों से कुट्टू का आटा क्रय किया है, वे कृपया उसका सेवन न करें। केवल प्रमाणिकता की जांच करने के बाद ही कुट्टू के आटे का सेवन करें। यह अपील दून पुलिस की तरफ से जनहित में जारी की गई है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular