Homeराज्यउत्तराखण्डनैनीताल के मनोरा गांव में गैस सिलिंडर में लगी आग , घर...

नैनीताल के मनोरा गांव में गैस सिलिंडर में लगी आग , घर का सामान जलकर खाक….

नैनीताल : नैनीताल जिले के मनोरा गांव में 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला भागीरथी देवी के घर में गैस सिलिंडर में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। घटना उस समय घटी जब भागीरथी देवी अपनी बेटी के साथ दूध उबाल रही थीं, तभी सिलिंडर ने अचानक आग पकड़ ली। आग इतनी तेजी से भड़की कि उसने देखते ही देखते पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया।

आग लगने के बाद भागीरथी देवी की पुत्री द्वारा हल्ला मचाने पर पड़ोसी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने मिलकर सिलिंडर और घर की आग बुझाने की कोशिश की। इसके साथ ही दमकल विभाग को भी सूचना दी गई, और दमकल की टीम घटनास्थल पर पहुंची। दमकल विभाग के कर्मियों को सिलिंडर और घर में लगी आग को बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कमरे में रखा सारा सामान जलकर खाक हो चुका था।

दमकल विभाग ने घटना स्थल का दौरा किया और अब आग से हुए नुकसान का आकलन करने में जुट गया है। वहीं, पीड़ित महिला की पुत्री ने आरोप लगाया है कि उन्हें पुराना गैस सिलिंडर दिया गया था, जिसके कारण आग लगी और उन्हें इस हादसे का सामना करना पड़ा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular