Homeराज्यउत्तराखण्डकुमाऊं की नई आईजी रिधिम अग्रवाल ने संभाला कार्यभार , नशा तस्करों...

कुमाऊं की नई आईजी रिधिम अग्रवाल ने संभाला कार्यभार , नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की दी चेतावनी…..

नैनीताल : उत्तराखंड के कुमाऊं परिक्षेत्र के नवनियुक्त पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रिधिम अग्रवाल (IPS) ने बुधवार को अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने अपने कार्यकाल की प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दी हैं। आईजी रिधिम अग्रवाल ने सबसे पहले क्षेत्र में नशे के खिलाफ एक व्यापक अभियान चलाने का निर्णय लिया है। उनका उद्देश्य है कि कुमाऊं के युवा नशे की चपेट में न आएं और नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

आईजी रिधिम अग्रवाल ने कहा, “नशे के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएंगे ताकि इस समस्या से निपटकर युवाओं को सुरक्षित और स्वस्थ जीवन प्रदान किया जा सके।” इसके अलावा, उन्होंने आगामी पर्यटन सीजन को ध्यान में रखते हुए पर्यटकों के लिए बेहतर यातायात सुविधाएं सुनिश्चित करने की बात की। उनका कहना है कि कुमाऊं के खूबसूरत पर्यटन स्थलों पर आने वाले पर्यटकों को बिना किसी असुविधा के अपने अनुभव का आनंद लेना चाहिए।

IG Ridhim Agarwal took charge

आईजी ने यह भी कहा कि पूरे कुमाऊं मंडल में अपराध पर सख्त अंकुश लगाने के लिए पुलिस बल को पूरी तरह से मुस्तैद रखा जाएगा। साथ ही, उन्होंने जनता के साथ सीधे संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने का वादा किया। रिधिम अग्रवाल ने भरोसा दिलाया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आम जनता और पर्यटकों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

रिधिम अग्रवाल 2005 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। 2022 में उन्हें डीआईजी पद से आईजी के पद पर पदोन्नत किया गया। उन्होंने अपर सचिव गृह और विशेष सचिव गृह की जिम्मेदारी भी निभाई है। इसके अलावा, वह एसडीआरएफ और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन में एडिशनल चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के रूप में भी कार्य कर चुकी हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular