Homeराज्यउत्तराखण्डराजभवन में होली मिलन समारोह आयोजित, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने दी होली...

राजभवन में होली मिलन समारोह आयोजित, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने दी होली की हार्दिक शुभकामनाएं…

देहरादून – राजभवन में बुधवार को हर्षोल्लास के साथ होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने भाग लिया और राजभवन परिवार के सभी सदस्यों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने सभी को होली की बधाई देते हुए मिठाइयां भी वितरित कीं।

राज्यपाल ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि यह सामाजिक सौहार्द, प्रेम और एकता का प्रतीक भी है। यह पर्व हमें सभी भेदभाव को मिटाकर आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने का संदेश देता है।

होली के इस पावन अवसर पर राज्यपाल ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए सभी से सुरक्षित, पर्यावरण अनुकूल और सौहार्दपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील की।

#HoliCelebration #GurmeetSingh #Dehradun #Governor #SocialHarmony #UnityInDiversity #EnvironmentalAwareness #FestivalOfColors #PeaceAndProsperity

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments