Homeराज्यउत्तराखण्डस्व. मंजुल मांजिला को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि , परिवार को...

स्व. मंजुल मांजिला को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि , परिवार को हर संभव मदद का दिया आश्वासन…..

 देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी मंजुल मांजिला के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री धामी गुरूवार को स्व. मंजुल मांजिला के हर्रावाला स्थित आवास पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत पत्रकार के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार से भी मुलाकात की और उन्हें अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारजनों को धैर्य और साहस प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।

मुख्यमंत्री ने परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया
मुख्यमंत्री ने सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी को निर्देशित किया कि वह दिवंगत पत्रकार मंजुल मांजिला के परिवारजनों को हर संभव मदद प्रदान करें। इसके साथ ही, उन्होंने सुनिश्चित किया कि तय प्रावधान के अनुसार उनके परिजनों को उचित आर्थिक सहायता दी जाएगी।

मंजुल मांजिला के निधन से पत्रकारिता जगत और समाज को गहरी क्षति हुई है। वे अपनी निष्पक्ष और सशक्त पत्रकारिता के लिए प्रसिद्ध थे। मुख्यमंत्री के इस संवेदनशील कदम से उनके परिवार को कुछ सहारा मिलेगा और उनकी सेवा को सम्मानित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular