Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड के सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार घनानंद 'घन्ना भाई' का निधन , मुख्यमंत्री...

उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार घनानंद ‘घन्ना भाई’ का निधन , मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि….

देहरादून : उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार घनानंद ‘घन्ना भाई’ के निधन । उनके निधन से न केवल उत्तराखंड के रंगमंच और फिल्म जगत, बल्कि समस्त कला प्रेमियों को गहरा आघात पहुंचा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने शोक संदेश में कहा, “ईश्वर, दिवंगत आत्मा को श्री चरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों व समर्थकों को यह असीम कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करें।” उन्होंने घनानंद की सरलता, मृदुता और अद्वितीय अभिनय शैली की सराहना करते हुए कहा, “आपकी सरलता, मृदुता और अद्वितीय अभिनय शैली ने लोगों को न केवल हंसाया, बल्कि जीवन के कई महत्वपूर्ण पहलुओं को एक अलग दृष्टिकोण से देखने का नजरिया दिया।”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “उत्तराखंड के फिल्म जगत और अभिनय के क्षेत्र में आपके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। आप सदैव हमारे दिलों में जीवित रहेंगे।”

घनानंद , जिन्हें ‘घन्ना भाई’ के नाम से भी जाना जाता था, उत्तराखंड के रंगमंच और लोक कला के एक प्रमुख चेहरा थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1970 में रामलीलाओं और नाटकों से की थी और फिर रेडियो व दूरदर्शन पर भी अपनी पहचान बनाई। उनकी अदाकारी और हास्य में अनोखी शैली ने उन्हें प्रदेश भर में लोकप्रिय बना दिया था।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular