Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड निकाय चुनाव : देहरादून नगर निगम में भाजपा के प्रत्याशी सौरभ...

उत्तराखंड निकाय चुनाव : देहरादून नगर निगम में भाजपा के प्रत्याशी सौरभ थपलियाल 6000 वोटों से आगे…..

देहरादून : उत्तराखंड में निकाय चुनाव के लिए मतगणना आज जारी है, और राज्य भर के 19,81,200 मतदाता आज अपने पसंदीदा प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। प्रदेश में कुल 54 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, जहां वोटों की गिनती पूरी सुरक्षा व्यवस्था के तहत की जा रही है।

राज्य में कुल 100 नगर निकायों के लिए चुनाव हुए थे, जिनमें 30,29,028 मतदाता थे, जिनमें से 19,81,200 ने मतदान किया। देहरादून नगर निगम के 100 वार्डों और मेयर पद के चुनाव परिणाम पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

मतगणना की शुरुआत पोस्टल बैलट से हुई, और अब तक के परिणामों के अनुसार, देहरादून नगर निगम में भाजपा के प्रत्याशी सौरभ थपलियाल 6000 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, लालपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर बलविंदर कौर ने जीत दर्ज की है, जिससे वहां भाजपा का दबदबा कायम है।

मसूरी नगर पालिका चुनाव में पहले राउंड के बाद निर्दलीय प्रत्याशी उपम पावर गुप्ता करीब 700 वोटों से आगे चल रही हैं। भाजपा की प्रत्याशी मेरा सकलानी दूसरे नंबर पर हैं, जबकि कांग्रेस की प्रत्याशी मंजू भंडारी तीसरे नंबर पर हैं।

मसूरी नगर पालिका परिषद के विभिन्न वार्डों में भी दिलचस्प मुकाबले हुए। वार्ड नंबर 1 से निर्दलीय प्रत्याशी गौरी थपलियाल, वार्ड नंबर 2 से निर्दलीय प्रत्याशी शिवानी भारती, वार्ड नंबर 3 से कांग्रेस की बबीता मल्ल, वार्ड नंबर 4 से निर्दलीय विशाल खरोला, वार्ड नंबर 5 से निर्दलीय रितु चौहान, और वार्ड नंबर 6 से कांग्रेस की रुचिता गुप्ता ने जीत दर्ज की है।

गूलरभोज नगर पंचायत में निर्दलीय प्रत्याशी सतीश चुघ ने भाजपा से बगावत कर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। वहीं, लालकुआं नगर पंचायत चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र लोटनी ने 203 वोटों से अधिक की बढ़त के साथ जीत दर्ज की।

अब, जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ेगी, प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के चुनावी परिणामों का तस्वीर और स्पष्ट होती जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular