Homeराज्यउत्तराखण्डहरिद्वार : शिवालिक नगर नगर पालिका चुनाव के पहले राउंड की मतगणना...

हरिद्वार : शिवालिक नगर नगर पालिका चुनाव के पहले राउंड की मतगणना में कांग्रेस के महेश प्रताप सिंह राणा को मिली बढ़त…..

हरिद्वार : नगर निकाय चुनाव के तहत नगर पालिका शिवालिक नगर की मतगणना का पहला राउंड संपन्न हो गया है। पहले राउंड के नतीजों के अनुसार, कांग्रेस के प्रत्याशी महेश प्रताप सिंह राणा ने भाजपा के प्रत्याशी राजीव चौहान से 885 वोटों की बढ़त बना ली है।

यह परिणाम शिवालिक नगर के चुनावी परिदृश्य को रोमांचक बना रहे हैं, जहां महेश प्रताप सिंह राणा की बढ़त ने कांग्रेस समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ा दी है। हालांकि, भाजपा के राजीव चौहान भी मुकाबले में बने हुए हैं, और अब सभी की नजरें अगले राउंड की मतगणना पर टिकी हुई हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular