Homeराज्यउत्तराखण्डमौसम विभाग का अलर्ट: 22 जनवरी से फिर बदल सकते हैं हालात,...

मौसम विभाग का अलर्ट: 22 जनवरी से फिर बदल सकते हैं हालात, सतर्क रहने की अपील…

देहरादून : उत्तराखंड में आज भी मौसम खराब बना हुआ है। पहाड़ से मैदान तक आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। शनिवार को बदरीनाथ धाम की चोटियों, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ सहित नीती और माणा घाटी में बर्फबारी हुई, जिससे ठंड में काफी इजाफा हुआ है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई ताजा बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम के बदले पैटर्न के कारण इस बार विंटर बारिश में ज्यादा असर देखने को मिल रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि 21 जनवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, 22 जनवरी से पहाड़ी इलाकों में मौसम में बदलाव होने और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। ऐसे में राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments