Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ट्यूलिप बल्बों का रोपण, किसानों को...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ट्यूलिप बल्बों का रोपण, किसानों को फूलों की खेती के लिए किया प्रोत्साहित।

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास परिसर में अपने परिवार के साथ विभिन्न प्रजातियों के ट्यूलिप बल्ब का रोपण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में फूलों की बहुत अधिक मांग है, जिससे प्रदेश में पुष्प उत्पादन से स्वरोजगार अर्जित करने की अपार संभावनाएँ हैं। उन्होंने किसानों को परंपरागत खेती के साथ-साथ पुष्प उत्पादन की व्यवसायिक खेती के लिए भी प्रोत्साहित किया।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान मुख्यमंत्री आवास परिसर में विभिन्न बागवानी कार्यों का भी निरीक्षण किया और फूलों की विभिन्न प्रजातियों का अवलोकन कर उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह कदम प्रदेश में कृषि क्षेत्र को और अधिक समृद्ध बनाने के लिए उठाया गया है।

#Uttarakhand #TulipPlantation #FlowerCultivation #SelfEmployment #PushkarSinghDhami #Farmers #Horticulture #SustainableAgriculture

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular