Homeराज्यउत्तराखण्डनिकाय चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की नगर पालिकाओं और नगर...

निकाय चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में प्रत्याशियों की पहली सूची, देखें लिस्ट…

देहरादून – भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) ने उत्तराखंड में आगामी निकाय चुनाव को लेकर 39 नगर पालिकाओं और 39 नगर पंचायतों के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने एक पत्र के माध्यम से यह जानकारी दी। इसके अनुसार, नगर पालिका और नगर पंचायत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है, और शीघ्र ही नगर निगम के क्षेत्रों की सूची भी जारी की जाएगी। नगर निगम के मेयर प्रत्याशियों की सूची शनिवार को केंद्रीय नेतृत्व की संस्तुति के बाद जारी की जाएगी।

नगर पालिका सूची

नगर पंचायतों की सूची

इससे पहले बुधवार को, प्रदेश पार्टी कार्यालय में गढ़वाल क्षेत्र के नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के अध्यक्ष, सभासद, और पार्षद पदों के लिए तैयार किए गए पैनलों पर विचार-विमर्श किया गया था। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने जिला टोली कमेटियों के जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों, क्षेत्रीय विधायकों, पर्यवेक्षकों, और 2022 में चुनाव हारे प्रत्याशियों के साथ बारी-बारी से एक-एक नाम पर चर्चा की।

सुबह से ही पार्टी कार्यालय में टिकट के दावेदारों और उनके समर्थकों की भीड़ जुट गई थी, जो अपने-अपने टिकट के लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे।

**#UttarakhandElections #BJP #MunicipalElection #LocalBodyElection #MayorCandidates #PartyPanel #UttarakhandPolitics #Election2024**

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments