Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में शीतलहर से बढ़ेगी ठिठुरन, 11 और 12...

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में शीतलहर से बढ़ेगी ठिठुरन, 11 और 12 दिसंबर को येलो अलर्ट जारी

देहरादून – उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में दो दिन हुई बर्फबारी और बारिश का असर बुधवार और बृहस्पतिवार को महसूस किया जाएगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने 11 और 12 दिसंबर के लिए हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर को छोड़कर बाकी सभी जिलों में पाला पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में शीतलहर के कारण ठिठुरन बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, 13 दिसंबर के बाद प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं रात का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री कम था। बुधवार को दून में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहने का अनुमान है।

#WeatherAlert #SnowfallInUttarakhand #ColdWave #YellowAlert #UttarakhandWeather #TemperatureDrop #DehradunWeather

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular