Homeबड़ी खबरमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के नाम पर संशय के बादल छंट गए, देवेंद्र...

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के नाम पर संशय के बादल छंट गए, देवेंद्र फडणवीस होंगे अगले मुख्यमंत्री।

मुंबई – महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर उठे संशय के बादल अब छंट गए हैं। भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में बुधवार को देवेंद्र फडणवीस को दल का नेता चुना गया है। इसके साथ ही यह तय हो गया है कि 5 दिसंबर को देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

बैठक में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर शिरकत की। इस बैठक के बाद अब भाजपा विधायक दल की बैठक मुंबई में आयोजित की जा रही है, जिसमें पार्टी के आगामी रणनीतियों पर चर्चा हो रही है।

वहीँ अजित पवार और एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र सरकार में उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

#MaharashtraCM #DevendraFadnavis #BJP #MaharashtraPolitics #ShivSena #NCP #PoliticsInIndia #BJPCoreCommittee #MumbaiMeeting

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments