Homeराज्यउत्तराखण्डएम्स की हेली एंबुलेंस सेवा का इंतजार समाप्त, 29 अक्टूबर को प्रधानमंत्री...

एम्स की हेली एंबुलेंस सेवा का इंतजार समाप्त, 29 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे ऑनलाइन शुभारंभ।

देहरादून/ऋषिकेश –एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) की बहु प्रतीक्षित हेली एंबुलेंस सेवा का इंतजार अब समाप्त होने को है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अक्टूबर को इस सेवा का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। एम्स ऋषिकेश देश का पहला सरकारी चिकित्सा संस्थान है जहां यह विशेष सेवा उपलब्ध होगी।

इस सेवा की घोषणा 20 सितंबर 2022 को तत्कालीन नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली में एक कार्यक्रम में की थी। लंबे समय से इस सेवा की शुरुआत का इंतजार किया जा रहा था, और अब यह साकार होने जा रही है।

हेली एंबुलेंस सेवा केंद्र व राज्य सरकार के सहयोग से संचालित होगी, जिससे गंभीर चिकित्सा आपात स्थितियों में तेजी से सहायता प्रदान की जा सकेगी। योजना के तहत हर माह कम से कम 30 उड़ानें आवश्यक होंगी, जो देशभर में चिकित्सा सेवाओं को सुलभ बनाएगी।

इस सेवा की शुरुआत से चिकित्सा सहायता के लिए समय की कमी की समस्या का समाधान होगा और मरीजों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।

#AIIMS #Helicopter #Ambulance #Service #PMModi #Inauguration #Rishikesh #Medical #EmergencyServices #HelicopterAmbulance #Facility

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular