Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने NDA की मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने NDA की मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में हुए शामिल।

चंडीगढ़ – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आयोजित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में सम्मिलित हुए।

इस बैठक के दौरान, मुख्यमंत्री धामी को प्रधानमंत्री मोदी से “विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य सरकारों के साथ मिलकर केंद्र और राज्य के सहयोग से विकास योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने पर जोर दिया। बैठक में राज्य विकास, योजनाओं की समन्वित समीक्षा और अगले चरण की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करते हुए इस मार्गदर्शन को राज्य के विकास में अहम भूमिका निभाने की बात कही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular