Homeराज्यउत्तराखण्डवन विभाग ने तीन वर्षीय बच्चे को शिकार बनाने वाले गुलदार के...

वन विभाग ने तीन वर्षीय बच्चे को शिकार बनाने वाले गुलदार के लिए शिकारी किए तैनात।

टिहरी/घनसाली – रविवार शाम को हिंदाव पट्टी के पुर्वाल गांव में एक तीन वर्षीय बच्चे को गुलदार ने मार दिया था, जिसके बाद से लोगों में दहशत है। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए वन विभाग ने गुलदार को मारने के आदेश जारी कर गांव में दो शिकारी तैनात कर दिए हैं। गुलदार की लोकेशन ट्रेस करने के लिए आठ ट्रैप कैमरे और दो पिंजरे भी लगाए गए हैं।

रविवार शाम पांच बजे लगभग पुर्वाल गांव में घर के आंगन में खेल रहे तीन वर्ष के मासूम राज को गुलदार उठाकर ले गया था। खोजबीन के बाद राज का शव घर से सौ मीटर दूर झड़ियों में मिला था। डीएफओ पुनीत तोमर ने बताया कि सोमवार को गुलदार को मारने के आदेश मिल चुके हैं, जिसके बाद शिकार जॉय हुकिल और गंभीर सिंह भंडारी को गांव में तैनात कर दिया गया है। मृतक के परिजनों को फिलहाल दो लाख का चेक दे दिए गया है। मुआवजे की शेष राशि भी शीघ्र दे दी जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपने बच्चों को अकेले नहीं छोड़ने की अपील की है।

#forestdepartment #deployed #hunters #hunt #down #leopard #killed #3year #child #Tehri

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular