Homeराज्यउत्तराखण्डभाजपा लगातार बढ़ा रही अपना कुनबा, राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने किया...

भाजपा लगातार बढ़ा रही अपना कुनबा, राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने किया सदस्यता महाअभियान का शुभारंभ।

देहरादून – उत्तराखंड बीजेपी अपने संगठन को लगातार मजबूत करने का काम कर रही है। इसी क्रम में आज राजधानी देहरादून के निजी होटल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन पर्व सदस्यता महाअभियान का शुभारंभ बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार समेत भारी तादात में बीजेपी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा भारतीय जनता पार्टी एक लोकतांत्रिक पार्टी है और हमारी राष्ट्रीय कार्यशाला के बाद आज प्रदेश की कार्यशाला है। आज से भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि पिछली बार सदस्यता अभियान में 16 लाख लोग भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने का काम किया था। इस बार हमने लक्ष्य रखा है कि 20 लाख लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। साथ ही महेंद्र भट्ट ने कहा कि हमने सदस्यता का केंद्र पोलिंग बूथ को रखा है और भारतीय जनता पार्टी की रीतियों और नीतियों से प्रभावित होकर भारी तादात में आम ज़नाता भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने का काम करेंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular