देहरादून – बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ आज राजधानी देहरादून में बाजार बंद का ऐलान किया गया। जहां इस मौके पर तमाम व्यापारिक संगठनों ने राजधानी देहरादून स्थित गांधी पार्क से विशाल रैली निकालकर बांग्लादेश में हो रही हिंदुओं के अत्याचार पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए बांग्लादेश के हिंदुओं के साथ खड़े होने की बात कही है।

साथ ही केंद्र सरकार से मांग की है कि बांग्लादेश में जिस तरह से हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है उसका पूरा हिंदू समाज पूरा विरोध करता है और लगातार हो रहे अत्याचार पर केंद्र सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए। आपको बता दें कि तमाम व्यापारिक संगठनों से जुड़े लोगों ने कहा कि बांग्लादेश में राजनीतिक स्थिरता और सत्ता परिवर्तन के बाद वहां रह रहे हिंदुओं पर लगातार हमले हो रहे हैं।

हिंदुओं के मंदिरों एवं उनकी संपत्तियों को तोड़ा और जलाया जा रहा है हिंदू बहन बेटियों के साथ दुर्व्यवहार और दुष्कर्म के कृत्य किए जा रहे हैं यह अत्यंत चिंताजनक घटना है। जिससे यह घटना समस्त भारत के हिंदू समुदाय को व्यथित और दुखी कर रही है। इन घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए यह आवश्यक प्रतीत होता है कि भारत और हिंदू समाज को इस्लामी कट्टरपंथियों के वैश्विक एजेंडे के प्रति सजग और सतर्क रहने की आवश्यकता है। हमारी यह मांग है कि इस गंभीर समस्या का यथाशीघ्र समाधान निकाला जाए और बांग्लादेश में हिंदुओं के अधिकारों की रक्षा की जाए।



