Wednesday, February 25, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राज्य आंदोलनकारियों ने की मुलाकात, 10% क्षैतिज...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राज्य आंदोलनकारियों ने की मुलाकात, 10% क्षैतिज आरक्षण देने के लिए जताया आभार।

उधम सिंह नगर/खटीमा – सीएम पुष्कर सिंह धामी से आज खटीमा में राज्य आंदोलनकारियों ने भेंट की। राज्य आंदोलनकारियों ने सीएम धामी और राज्य सरकार का 10% क्षैतिज आरक्षण प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया।

सीएम धामी से राज्य आंदोलनकारियों ने की भेंट

राज्य आंदोलनकारी और उनके आश्रितों को राज्य सरकार द्वारा 10% क्षैतिज आरक्षण प्रदान करने के सम्बंध में आज खटीमा में राज्य आंदोलनकारियों ने सीएम धामी से भेंट की। उन्होंने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। सीएम धामी ने कहा कि हमारी सरकार जनहित में लिए गए हर संकल्प को पूर्ण करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी दिशा में राज्य आंदोलनकारियों से किए गए अपने वादे को हमने पूरा किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2