Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड के इन चार जिलों में भारी बारिश होने की आशंका, तेज...

उत्तराखंड के इन चार जिलों में भारी बारिश होने की आशंका, तेज गर्जन के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी।

देहरादून – आज प्रदेश के चार जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत पौड़ी, चम्पावत और नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में तेज गर्जन के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में कई दौर की तेज बारिश होने के भी आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है अगले तीन से चार दिन प्रदेश भर के पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में भी तेज बारिश होने की संभावना है।

राज्य में 47 मार्ग बंद हुए

राज्य में बरसात के कारण बृहस्पतिवार को 47 मार्ग बंद हुए। जबकि प्रदेश में पहले से ही 43 मार्ग बंद थे। कुल बंद मार्गों में 44 मार्ग ही खोले जा सके, अभी भी 46 सड़क बंद हैं। मार्ग बंद होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है, जो मार्ग बंद हैं, उसमें सात राष्ट्रीय/राज्य मार्ग शामिल हैं। इसमें चंपावत जिले में दो राष्ट्रीय और राज्य मार्ग शामिल हैं। टिहरी, पौड़ी, देहरादून, पिथौरागढ़, चंपावत, ऊधम सिंह नगर में एक- एक राष्ट्रीय और राज्य मार्ग बाधित हैं। इसके अलावा सर्वाधिक 36 ग्रामीण मार्ग भी बंद हैं। मार्ग बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular