Homeराज्यउत्तराखण्डचार दिन बाद पैदल व दोपहिया वाहनों के लिए सुचारु हो गया...

चार दिन बाद पैदल व दोपहिया वाहनों के लिए सुचारु हो गया जोशीमठ में बदरीनाथ हाईवे, 1500 तीर्थ यात्रियों को निकाला।

चमोली – जोशीमठ में बदरीनाथ हाईवे पैदल आवाजाही के लिए सुचारु हो गया है। चार दिनों से फंसे दोपहिया वाहनों को निकालने का काम शुरू हो गया है। पहले पैदल आवाजाही करने वालों को निकाला जा रहा है। उपजिलाधिकारी जोशीमठ ने बताया कि तीन हजार फंसे तीर्थ यात्रियों में से 1500 को निकाल दिया गया।

गोविंदघाट से लेकर जोशीमठ तक करीब 3000 श्रद्धालु जगह-जगह फंसे हुए हैं। दूसरी ओर बदरीनाथ जा रहे श्रद्धालु हाईवे न खुलता देख पीपलकोटी (बदरीनाथ से 80 किमी पहले) से धरती को नमन कर लौटने लगे हैं।

नौ जुलाई को सुबह जोशीमठ के पास चुंगीधारा में पहाड़ी से चट्टान का एक हिस्सा टूटकर बदरीनाथ हाईवे पर आ गया था। तब से यहां पर आवाजाही बंद है। बीआरओ लगातार हाईवे खोलने के प्रयास में जुटा हुआ है। बृहस्पतिवार सुबह कुछ देर के लिए यहां पर पैदल आवाजाही शुरू कराई गई।

इसमें पोलिंग पार्टियों के साथ ही कुछ यात्री भी दूसरी तरफ निकल गए, जबकि कुछ यात्रियों ने दोपहिया वाहनों को भी दूसरी तरफ निकाल दिया। मगर कुछ देर बाद पहाड़ी से मलबा गिरने लगा तो आवाजाही रोक दी गई। इसके बाद फिर बोल्डर आ गिरे।

उस समय यहां मजदूर काम कर रहे थे और उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। मगर बीआरओ की ड्रीलिंग मशीन मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गई। मलबा हटाने के बाद दोपहर को एक बार फिर यहां पर पैदल आवाजाही शुरू करवा दी गई।

मौसम विज्ञान केंद्र, उत्तराखण्ड के अनुसार आज 12 जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी , नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

वहीं चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिले में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular