Homeराज्यउत्तराखण्डजोशीमठ से पहले बद्रीनाथ राष्टीय राजमार्ग पर भारी बोल्डर आने से हाईवे...

जोशीमठ से पहले बद्रीनाथ राष्टीय राजमार्ग पर भारी बोल्डर आने से हाईवे बंद, वाहनों की लगी लंबी कतार।

चमोली – जोशीमठ से एक किमी पहले बदरीनाथ राष्टीय राजमार्ग पर भारी बोल्डर आने से हाईवे बंद हो गया। दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई है। इससे पहले भी खराब मौसम में मलबा आने के कारण रविवार सुबह बाधित हुए बदरीनाथ हाईवे पर 34 घंटे बाद सोमवार शाम छह बजे वाहनों की आवाजाही सुचारू हो सकी। वहीँ बद्रीनाथ विधानसभा में कल 10 जुलाई को उपचुनाव होना है। ऐसे में हैवे बंद होने से कई मतदाता एवं पोलिंग बूथ पार्टियां फंस गयी है।

विष्णुप्रयाग और घुड़सिल में हाईवे बाधित होने पर करीब 2000 श्रद्धालु करीब आठ किलोमीटर की पैदल दूरी तय कर बदरीनाथ धाम पहुंचे। प्रदेशभर में लगातार हो रही बारिश के बीच सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने अपील की है कि सुरक्षा के मद्देनजर मौसम का रुख देखकर ही यात्रा करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments