Homeराज्यउत्तराखण्डगोपेश्वर में मॉर्निंग वॉक पर निकले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सरकार की...

गोपेश्वर में मॉर्निंग वॉक पर निकले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सरकार की विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों का लिया फीडबैक।

चमोली/गोपेश्वर – उत्तराखंड में उप चुनाव चल रहें हैं ऐसे में सीएम धामी बद्रीनाथ विधानसभा में प्रचार के लिए चमोली पहुंचे हुए हैं।

ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गोपेश्वर में मॉर्निंग वॉक के दौरान स्थानीय जनता से भेंट कर उनसे प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों का फीडबैक लिया।

इस दौरान सीएम धामी भाजपा कार्यकर्ता चंद्रकला तिवारी के आवास पहुंचकर उनके परिवारजनों से भेंट की और उनका कुशलक्षेम जाना।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देवतुल्य जनता से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया और बहुमूल्य सुझाव प्रदेश के विकास हेतु समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular