Homeराज्यउत्तराखण्डपीएम मोदी से सीएम धामी ने की मुलाकात, बद्रीनाथ धाम की प्रसाद...

पीएम मोदी से सीएम धामी ने की मुलाकात, बद्रीनाथ धाम की प्रसाद सामग्री एवं शॉल की भेंट, विभिन्न विषयों पर की चर्चा।

देहरादून – सीएम धामी ने की पीएम मोदी से मुलाकात कर उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। इस अवसर पर सीएम ने प्रधानमंत्री को महासू देवता मंदिर की प्रतिकृति, बद्रीनाथ धाम की प्रसाद सामग्री एवं शॉल भेंट की।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने जौनसार बावर क्षेत्र में स्थित महासू देवता मंदिर क्षेत्र को मास्टर प्लान के तहत विकसित करने के लिए पीएम मोदी से चर्चा की। सीएम ने बताया कि वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री से राज्य की विशेष भौगोलिक परिस्थितियों एवं सामरिक दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए अधिसूचित नियम 2017 की व्यवस्था को यथावत रखने का अनुरोध किया।

इसके साथ ही अलकनंदा, भागीरथी और सहायक नदियों में प्रस्तावित 24 जल विद्युत परियोजनाओं के संबंध में सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर गठित विशेषज्ञ समिति-2 की अन्तिम रिपोर्ट पर जल शक्ति मंत्रालय और विद्युत मंत्रालय के साथ पुर्नसमीक्षा करने के लिए अनुरोध किया।

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री से इंटीग्रेट मेनुफैक्चरिंग कलस्टर खुरपिया के अनुमोदन, देहरादून-मसूरी रेल लाइन परियोजना की स्वीकृति, प्रस्तावित ज्योलिकांग -वेदांग 05 किमी, सीपू-तोला 22 किमी. और मिलम- लैपथल 30 किमी टनल परियोजनाओं की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति का अनुरोध भी किया।

साथ ही मानसखंड मन्दिर माला मिशन के प्रथम चरण में 16 मंदिरों के समग्र विकास एवं मंदिर मार्गों को दो लेन करने के लिए 01 हजार करोड़ रुपये की सहायता मांगी गई। वहीं राज्य में निवेश प्रोत्साहन के लिए मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क और औद्योगिक विकास के लिए भेल हरिद्वार से राज्य को भूमि हस्तान्तरण का अनुरोध किया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular