Homeराज्यउत्तराखण्डकेदारनाथ यात्रा पड़ाव में बड़ा हादसा, बीती रात मीठा पानी के भरभरा...

केदारनाथ यात्रा पड़ाव में बड़ा हादसा, बीती रात मीठा पानी के भरभरा कर टूटी दुकान, 2 की हालत गंभीर।

रुद्रप्रयाग – केदारनाथ पैदल मार्ग से बड़ी खबर है। केदारनाथ पैदल मार्ग के मीठा पानी के समीप एक दुकान अचानक भरभरा कर टूट गई, इस दौरान दुकान में बैठे करीब 7 यात्री मलबे में दब गए, जिसके बाद रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंची डीडीआरफ की टीम ने सभी तीर्थयात्रियों को सुरक्षित मलबे से निकाला और उपचार के लिए गौरीकुंड अस्पताल में भर्ती करवाया। यहाँ घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद 5 को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया।


घटना सोमवार शाम साढ़े 8 बजे की है, जब सोनीपत हरियाणा के तीर्थयात्री ने डीडीएमओ को सूचना दी कि केदारनाथ यात्रा पड़ाव मीठा पानी के पास एक कच्ची दुकान यानी ढाबा अचानक से टूट गया और ढाबे में बैठे करीब 7 तीर्थयात्री मलबे में दब गए हैं, जिसके बाद डीडीआरएफ़ रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया, रेस्क्यू टीम ने मलबे से निकालकर 7 घायल तीर्थयात्रियों को गौरीकुंड अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार कर एंबुलेंस से 5 घायलों को हायर सेंटर रेफर किया।

घायलों में 6 यात्री ग्वालियर मध्यप्रदेश व एक यात्री फरीदाबाद दिल्ली का रहने वाला है, घायलों में ग्वालियर मध्य प्रदेश के निकान्त यादव पुत्र शिव सिंह यादव उम्र – 14 वर्ष, रीना यादव पत्नी शिव सिंह यादव, उम्र – 36 वर्ष, रेखा यादव पत्नी प्रताप सिंह, उम्र – 35 वर्ष, आराध्य यादव पुत्र प्रताप सिंह उम्र – 13 वर्ष, श्रेयांश पुत्र प्रताप सिंह उम्र – 13 वर्ष, कार्तिक यादव पुत्र शिव सिंह, उम्र – 09 वर्ष व फरीदाबाद दिल्ली के उज्ज्वल भाटिया पुत्र सुनील अनैजा उम्र – 23 वर्ष शामिल हैं। घायलों में 5 को बेस अस्पताल श्रीनगर भेजने के बाद 3 की हालत में सुधार देखते हुए छुट्टी दे दी गई, जबकि रीना यादव की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें एयरलिफ्ट किया गया। इसके अलावा 13 वर्षीय श्रेयांश की भी स्थिति नाजुक बनी थी, इन्हें एंबुलेंस के जरिए ऋषिकेश एम्स भेजा गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular