Homeराज्यउत्तराखण्डलोकसभा चुनाव 2024: 55 प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला कर सकते है...

लोकसभा चुनाव 2024: 55 प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला कर सकते है पोस्टल बैलेट…

देहरादून – लोकसभा चुनाव में इस बार 91 हजार से ज्यादा पोस्टल बैलेट हार-जीत में अहम साबित हो सकते हैं। गढ़वाल लोकसभा सीट पर जहां सबसे ज्यादा 28,342 पोस्टल बैलेट हैं तो वहीं हरिद्वार में सबसे कम 11,019 हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया, इस बार कुल 27,156 कर्मचारियों ने मतदान से एक दिन पूर्व तक पोस्टल बैलेट से अपना वोट डाला था।

इसी प्रकार 85 से अधिक आयु व दिव्यांग श्रेणी में 12,670 वोट पड़े हैं। वहीं, 52,053 सैन्य वोट हैं, जो दो जून तक प्राप्त हो चुके थे। पहले जो भी पोस्टल बैलेट प्राप्त हो जाएंगे, सभी मतगणना का हिस्सा बनेंगे। बताया, इस प्रकार 91, 879 पोस्टल बैलेट अब तक सामने आ चुके हैं, जिनकी संख्या थोड़ी और बढ़ सकती है।

किस लोकसभा में कितने पोस्टल बैलेट

लोकसभा पोस्टल बैलेट की संख्या

टिहरी – 18,392

गढ़वाल – 28,342

अल्मोड़ा – 21,789

नैनीताल – 12,337

हरिद्वार – 11,019

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular