Homeअध्यात्मआस्थाकेदारनाथ धाम में उमड़ा रहा आस्था का सैलाब, 18 दिनों में 5...

केदारनाथ धाम में उमड़ा रहा आस्था का सैलाब, 18 दिनों में 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन।

रुद्रप्रयाग –  केदारनाथ धाम के कपाट देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ 10 मई 2024 को खोल दिए गए थे। केदारनाथ धाम की यात्रा में एक नया रिकॉर्ड/कीर्तिमान स्थापित किया है जिसमें कुल 18 दिनों में ही 5,09,688 श्रद्धालुओं ने 11वें ज्योतिर्लिंग बाबा श्री केदारनाथ के दर्शन किये है।

भारी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा एवं परेशानी न हो तथा श्रद्धालुओं को सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार एवं स्थानीय जिला प्रशासन निरंतर व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने में लगा हुआ है।

केदारनाथ धाम में अब तक 22 हजार 394 श्रद्वालुओं ने हेली सेवा के माध्यम से बाबा केदार के दर्शन किए हैं तथा 1,35,008 श्रद्वालुओं द्वारा घोडे़-खच्चरों के माध्यम से तथा 5,211 श्रद्वालुओं ने डंडी के माध्यम से एवं 8,422 श्रद्वालुओं ने कंडी के माध्यम से बाबा केदार के दर्शन किए, तथा 3,38,653 श्रद्वालुओं ने पैदल ट्रैक रुट से चलकर केदारनाथ धाम के दर्शन किए हैं।

जिलाधिकारी सौरभ गहरवार निरंतर यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है तथा सभी संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए जा रहे हैं जिससे कि केदारनाथ धाम में दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालुओं को कोई असुविधा एवं परेशानी न होने पाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular