Homeराज्यउत्तराखण्डप्रदेश में वनाग्नि के बढ़ते मामलों को लेकर सीएम धामी सख्त, लापरवाही...

प्रदेश में वनाग्नि के बढ़ते मामलों को लेकर सीएम धामी सख्त, लापरवाही बरतने पर 17 अधिकारियों पर गिरी गाज।

देहरादून – उत्तराखंड वन विभाग ने जंगल की आग पर काबू पाने में लापरवाही बरतने पर 17 कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। 17 कर्मचारियों में से 11 को निलंबित कर दिया गया है।

सचिवालय में वनाग्नि नियंत्रण के संबंध में पूर्व में दिए गए निर्देशों की समीक्षा करते हुए लापरवाही बरतने वाले वन  विभाग के 17 अधिकारियों/कार्मिकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, प्रदेश सरकार जंगल में आग लगाने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करेगी। वन विभाग एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से काफ़ी हद तक वनाग्नि पर काबू पाया जा चुका है और जल्द ही हम जंगल की आग को पूरी तरह बुझाने में कामयाब होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments