Homeराज्यउत्तराखण्डपत्नी की हत्या कर दो बच्चियों के साथ फरार आरोपी चढ़ा पुलिस...

पत्नी की हत्या कर दो बच्चियों के साथ फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, 8 अप्रैल को सौरभ ने की थी अफसाना की हत्या।

नैनीताल/हल्द्वानी – बीती 8 अप्रैल को अपनी पत्नी अफसाना की हत्या का आरोपी सौरभ आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। मूलरूप से रुद्रपुर सुभाष कालोनी का रहने वाला सौरभ करीब दो माह पहले ही हल्द्वानी के शिवाजी कॉलोनी टीपीनगर में किराए के मकान में रहने आया था। और 10 अप्रैल को अफसाना का शव यहीं किराए के कमरे में मिला। कमरा बाहर से बंद था। घटना की रात सौरभ घर आया था। उसने पत्नी का गला घोंटा और बेटियों को लेकर फरार हो गया। 12 अप्रैल को पुलिस ने सड़े-गले शव का पोस्टमार्टम कराया था। इसके बाद एसओजी व ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस हत्यारे सौरभ की तलाश में लगी थी।

पुलिस लगातार सर्विलांस, सीसीटीवी अन्य माध्यमों से आरोपी की ढूंढ खोज करने में जुट गई और बरेली, बंगलौर, अयोध्या, आगरा, रूद्रपुर आदि स्थानों में  दबिश भी दी और आखिरकार पुलिस ने आरोपी को रुद्रपुर से गिरफ्तार कर लिया आपको बता दें कि एसओजी ने पता लगा लिया था कि  मृतका का मोबाइल बरेली के एक व्यक्ति द्वारा प्रयोग किया जा रहा था जिसने पूछताछ में बताया कि उक्त मोबाईल एक व्यक्ति से मथुरा में खरीदा था। जिसके बाद पुलिस टीम द्वारा मथुरा जाकर अभियुक्त की तलाश की यहां टीम को पता लगा कि सौरभ अपने दोनों बच्चियों का मथुरा के किसी संस्था में दाखिला कराने वाला है दाखिले के लिए जन्म प्रमाण पत्र लेने हेतु घर गया है। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए रुद्रपुर में तलाश की गई और उसे गल्ला मंडी के पास बीती रात गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं उसकी दोनों बच्चियों को सकुशल बरामद कर सीडब्ल्यूसी संस्था से समन्वय स्थापित कर काउंसलिंग कराई जा रही है हत्या के पीछे की वजह पर सौरभ राज ने बताया कि पत्नी आस्था उर्फ अफसाना पर शक किया करता था, जिस कारण आये दिन हमारे बीच विवाद होते रहता था, तंग आकर 8 अप्रैल को उसका गला दबा कर हत्या कर दी तथा अपने दोनों बच्चियों को लेकर फरार हो गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular