Homeराज्यउत्तराखण्डराष्ट्रपति के दौरे के दौरान सड़कों पर पड़ा रहा कूड़ा, निगम ने...

राष्ट्रपति के दौरे के दौरान सड़कों पर पड़ा रहा कूड़ा, निगम ने कंपनी को थमाया नोटिस।

देहरादून – शहर में राष्ट्रपति के दौरे के दौरान 47 वार्ड से घर-घर जाकर कूड़ा एकत्र नहीं करने पर नगर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई है। निगम ने कूड़ा एकत्र करने वाली कंपनी को नोटिस जारी किया है। निगम ने कहा कि यदि आगे भी कोई सुधार नहीं हुआ तो कंपनी का ठेका निरस्त कर दिया जाएगा।

निगम की ओर से 47 वार्ड में कूड़ा उठान के लिए मे. वाटर ग्रेस इकान सनलाइट प्राइवेट लिमिटेड को ठेका दिया गया है। राष्ट्रपति के दौरे के दौरान कंपनी के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इस कारण आधे शहर का कूड़ा नह उठा।

निगम के अधिकारियों ने मौखिक तौर पर कई बार कहा, लेकिन सुधार नहीं हुआ। राष्ट्रपति शहर के कई हिस्सों से गुजरीं और सड़क पर कूड़ा पड़ा रहा। इसके बाद शुक्रवार को निगम ने सख्त रुख अपनाया और कंपनी को कड़ा नोटिस थमाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular