Homeराज्यउत्तराखण्डबस्ती के बीच से बछड़े को उठा ले गया गुलदार, घटना सीसीटीवी...

बस्ती के बीच से बछड़े को उठा ले गया गुलदार, घटना सीसीटीवी में कैद, लोगों में दहशत।

पौड़ी/श्रीनगर – श्रीनगर गढ़वाल में बाजीरों का बाग स्थित आवासीय बस्ती के बीच से गुलदार बछड़े को उठा ले गया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसके बाद से यहां क्षेत्र में लोगों में दहशत है। गढ़वाल के कई क्षेत्रों में गुलदार की दहशत बनी हुई है।

कुछ दिन पहले दुगड्डा ब्लॉक के आमसौड़ गांव में बकरी चराकर घर लौट रही एक महिला पर गुलदार झपट पड़ा। अपनी जान बचाने के लिए महिला ने दराती से गुलदार पर प्रहार कर शोर मचा दिया। जिसके बाद गुलदार डरकर मौके से भाग गया। वनकर्मियों ने महिला को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments